Sunday 11 December 2016

कोरल ड्रा में शेप टूल का उपयोग हिंदी में : Corel Draw Me Shape Tool ka Upyog Hindi Me

कोरल ड्रा में शेप टूल का उपयोग हिंदी में  : इस टूल के नाम से ही आप समझ गए होंगे की इसका मैन उपयोग क्या होगा। जी हां हम किसी भी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को एक नई शेप (shape) दे सकते है। कहने का मेरा मैन मकसद यही है, की इस टूल का उपयोग हम किसी शेप (shape) बनाने में कर सकते है।  मैं आप को निचे की पिक्चर में इसका उपयोग बताने जा रहा हूँ। कृपया धयान से देखे और समझे। अगर आप शेप टूल यूज़  करने के लिए शार्ट कीज यूज़  करना चाहते है तो (F10) बटन को प्रेस करे। 


CorelDraw Me Shape Tool ka Upyog Hindi Me


  • इस पिक में देख सकते है, सबसे पहले हमने रेक्टेंगल टूल की मदद से एक रेक्टेंगल बना लिए। अब हमें इसके चारो कार्नर राउंड शेप में करना है। तो इसके लिए हमें शेप टूल की मदद लेनी पड़ेगी।


  • आप इस पिक्चर में देख सकते है, की हमने शेप टूल की मदद से  रेक्टेंगल पिक्चर का कार्नर राउंड कर दिया है। इसको करने के लिए सबसे पहले एक रेक्टेंगल बना लो। उसके बाद इसे सेलेक्ट कर के शेप टूल को क्लिक  करो। उसके बाद जहां हमने रेड ऐरो का निशान दे रखा है।  उस कार्नर को शेप टूल से सेलेक्ट कर के मूव कर दो, वो चारो कार्नर राउंड हो जाएगा। शेप टूल से हम और भी कई डिज़ाइन बना सकते है।


  • आप ऊपर इस डिज़ाइन में देख सकते है। हमने शेप टूल की मदद से एक टेक्स्ट को डिज़ाइन का रूप दिया है।  इस डिज़ाइन को बनने के लिए सबसे पहले हमने  टेक्स्ट टाइप किया है।  उसके बाद इस टेक्स्ट को कर्व कर लिया है।  कर्व की शार्ट कीज (Ctrl+Q) प्रैस करे, (एक जरुरी बात किसी भी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को एक नई शेप बनाने  के लिए सबसे पहले उसे कर्व (Ctrl+Q) करना बहुत जरुरी है। उसके बाद आप को जिस पॉइंट से शेप देना है। उस पॉइंट को सेलेक्ट करे और अपनी मन पसंद शेप बना ले। 


No comments:

Post a Comment